जसप्रीत बुमराह के खामोश स्टेटस पर लग रही अटकलें।
भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली इसके बाद से इंटरनेट मीडिया पर उसके बारे में कई अनुमान लगाए जा रहे हैं। बुमराह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया की कभी-कभी खामोशी सबसे अच्छा जवाब होती है। यह स्टेटस उनकी डिस्प्ले पिक्चर (डीपी) से जुड़ा है। इंस्टाग्राम स्टोरी आमतौर पर 24 घंटे तक रहने के बाद अपने आप हट जाती है। बुमराह को भावनाओं पर काबू रखना और कम बोलने वाले क्रिकेटर के तौर पर जाना जाता है। उन्हें अपनी गेंदबाजी से जवाब देना ज्यादा पसंद है। वह भारतीय टीम की किसी भी सीरीज के दौरान मैच से पहले या बाद की कुछ बातचीत के अलावा मीडिया से बचते रहे हैं। वह इंस्टाग्राम वीडियो पर भी ज्यादा सक्रिय नहीं रहते हैं।

Post a Comment