परिणीति चोपड़ा का बढ़ गया था 15 किलो वजन, जिम में बहा रही पसीना, कहा- मैं जैसी दिखती थी वैसा दिखना चाहती हूं। हाल ही में सितंबर में राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बन चुकी परिणीति चोपड़ा अब अपनी आम जिंदगी में व्यस्त हो चुकी है। परिणीति चोपड़ा अब जिम में जमकर वर्कआउट कर रही है। हालांकि, यह कोई उनकी नॉर्मल रूटिंग का हिस्सा नहीं बल्कि अपने बड़े हुए 15 किलो वजन को कम करने के लिए अब परिणीति जी तोड़ मेहनत कर रही है। परिणीति चोपड़ा ने अपने पोस्ट में वर्कआउट वाले वीडियो शेयर किया है और साथ ही यह भी बताया कि कैसे उनका इतना वजन बढ़ा। परिणीति इस वक्त काफी मुश्किल वर्कआउट कर रही हैं ताकि जल्द से जल्द उनका वजन काम हो जाए। परिणीति ने इस पोस्ट के कैप्शन में अपने बड़े हुए वजन की वजह बताते हुए लिखा, इस साल मैंने 6 महीने रहमान सर की स्टूडियो में गाने का कर बीते फिर मुझे घर भेज दिया गया ताकि फिल्म चमकीला के लिए 15 किलो वजन बढ़ाने के लिए जितना संभव हो उतना जंक फूड खा सकूं। परिणीति ने लिखा कि चमकीला जल्द नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।
परिणीति चोपड़ा का बढ़ गया था 15 किलो वजन, जिम में बहा रही पसीना, कहा- मैं जैसी दिखती थी वैसा दिखना चाहती हूं
Nikhil Kumar
0
tags
Bollywood news

Post a Comment