मेंसा की सबसे कम उम्र की सदस्य बनी इस्ला अमेरिका की इस्ला मेकनाब ने 2 वर्ष की उम्र में ही दुनिया की सबसे बड़ी हाई आइक्यू समिति मेंसा की सदस्य बनकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिया है। गिनीज के अनुसार इस्ला के नाम मेंसा की सबसे कम उम्र की सदस्य बनने का रिकार्ड है। इस्ला को स्टैनफोर्ड-बिनेट इंटेलिजेंस स्केल पर अपने आयु वर्ग के लिए प्रशिक्षण में 99% स्कोर करने के बाद मेंसा में स्वीकार किया गया है। उल्लेखनीय है मेंसा का सदस्य बनने के लिए आवेदक को आइक्यू परीक्षण में 98% या उससे अधिक अंक प्राप्त करना होता है। इस्ला के माता-पिता ने बताया कि 18 महीने की उम्र में उसने वर्णमाला सीख ली थी।
मेंसा की सबसे कम उम्र की सदस्य बनी इस्ला
Nikhil Kumar
0
tags
Facts

Post a Comment