खोज पर निकले व्यक्ति की कहानी है जर्नी। फिल्म ग़दर 2 की सफलता के बाद निर्देशक अनिल शर्मा अब अपनी अगली फिल्म जर्नी के निर्माण में व्यस्त है। इस फिल्म को वह अपने बेटे और अभिनेता उत्कर्ष शर्मा तथा अभिनेता नाना पाटेकर के साथ बना रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग उन्होंने वाराणसी से शुरू की। हाल ही में फिल्म की टीम वाराणसी से फिल्म का पहला शेड्यूल खत्म करके मुंबई वापस लौटी है। इस फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, इस फिल्म का नायक किसी चीज की खोज में अलग-अलग शहरों की यात्रा कर पर निकलता है। अब वह चीज ज्ञान, शांति या कोई समान है, यह तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। किसी यात्रा की कड़ी में वाराणसी भी एक पड़ाव है। वाराणसी में शूटिंग के लिए मुंबई से करीब 100 लोगों की टीम गई थी। फिल्म की टीम वाराणसी की क्षेत्रीय टीम के साथ मिलकर वहां के बीच से ज्यादा प्रमुख घाटों और गलियों में शूटिंग की। इस शेड्यूल में पूरी शूटिंग वास्तविक लोकेशन पर ही की गई है, वहां पर किसी तरह का सेट नहीं स्थापित किया गया था। उल्लेखनीय है कि इसी शेड्यूल की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर का एक व्यक्ति को थप्पड़ मारने वाला वीडियो भी इंटरनेट पर प्रसारित हुआ था। इस पर उन्हें काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ी थी। इसके बाद नाना ने वीडियो जारी करते हुए माफी भी मांगी थी।
खोज पर निकले व्यक्ति की कहानी है जर्नी
Nikhil Kumar
0
tags
Bollywood news

Post a Comment