Top News

दोबारा लिखी जा रही बॉर्डर 2

दोबारा लिखी जा रही बॉर्डर 2
र ग़दर 2 की सफलता के बाद अभिनेता सनी देओल के पास ऑफर की बहार लग गई है। पिछले काफी समय से उनकी 1997 में आई फिल्म बॉर्डर की सीक्वल बॉर्डर 2 बनाने की खबरें आ रही है। अब इससे जुड़ी और जानकारियां सामने आई है। सूत्रों के अनुसार बॉर्डर 2 के निर्माता भूषण कुमार और जेपी दत्ता (बॉर्डर के निर्देशक) इस युद्ध पर आधारित अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बनाने की तैयारी में है। वही फिल्म के निर्देशक को लेकर अनुराग सिंह का नाम सामने आ रहा है। अनुराग ने केसरी और पंजाब 1984 जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। फिलहाल फिल्म का स्क्रीन प्ले लेखक की आखिरी चरण में है। जेपी दत्ता की टीम ने फिल्म को लेकर एक कहानी तैयार की थी, लेकिन अब अनुराग के जुड़ने से एक कहानी पर दोबारा उनके नजरिए  से कम हो रहा है। फिल्मों में मुख्य पात्रों के लिए अभिनेता सनी देओल और आयुष्मान खुराना से संपर्क किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post