Top News

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या।राष्ट्रीय राजपूत करणी सेवा के अध्यक्ष

 राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या।
 
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेवा के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की  उनके घर में घुसकर हत्या कर दी गई। मंगलवार दोपहर दो बदमाश उनके घर पहुंचे वह 15 से ज्यादा गोलियां चलाई। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के विरोध के कारण गोगामेडी चर्चा में आए थे। घटना के दौरान गोगामेड़ी का सुरक्षाकर्मी अजीत सिंह गोली लगने से घायल हो गया, जो उपचाराधीन है। वहीं, बदमाशों को गोगामेड़ी के घर लेकर जाने वाले नवीन शक्तावत की भी मौत हो गई। बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में ही नवीन की जान गई। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फायर होते समय बदमाशों ने नवीन पर फायरिंग क्यों की? गैंगस्टर रोहित गोदारा ने इस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट की है। उधर, राज्यपाल कल राज मिश्रा ने पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा से रिपोर्ट मांगी है। वहीं भाजपा के कई वरिष्ठ नेता गोगामेड़ी की हत्या पर शोक जताया है। साथी कहा कि गोगामेडी ने पुलिस से सुरक्षा मांगी थी, लेकिन उन्हें सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post