Top News

पृथ्वी की कक्षा में लौट आया चंद्रयान-3 का प्रोपल्शन माड्यूल।

 

पृथ्वी की कक्षा में लौट आया चंद्रयान-3 का प्रोपल्शन माड्यूल।                                                                            चंद्रयान-3 का प्रोफेशन माड्यूल पृथ्वी की कक्षा में लौट आया है। विक्रम लैंडर पर होप टेस्ट में मिली सफलता के बाद यह एक और बड़ी उपलब्धि है। इस सफल प्रयोग से भारत ने नए केवल नए मिशन को लॉन्च करने, बल्कि उन्हें वापस लाने की क्षमता भी प्रदर्शित की है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि प्रोफेशन मॉड्यूल इस समय यह पृथ्वी के चक्कर लगा रहा है। 22 नवंबर को यह है 1.54 लाख किलोमीटर की दूरी पर था। इससे पहले विक्रम लैंडर ने स्लीप मोड में जाने से पहले 40 सेंटीमीटर उछलकर 30-40 सेंटीमीटर दूर एक बार फिर चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग ने की थी। चंद्रयान-3 का मुख्य उद्देश्य चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग का प्रदर्शन करना, ग्रोवर को चंद्रमा पर घूमते हुए प्रदर्शित करना, चंद्रमा की सतह पर वैज्ञानिक प्रयोगों का संचालन करना था। चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लांच किया गया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post